बहराइच: गुल्लावीर विद्युत उपकेंद्र पर TG2 ने गलत तरीके से बंद फीडर को चालू किया, कर्मियों ने अवर अभियंता से की शिकायत
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गुल्लावीर विद्युत उपकेंद्र के कुशल श्रमिक सहित विद्युत कर्मियों की ओर से एक शिकायती प्रार्थना पत्र अवर अभियंता गुल्लावीर विद्युत उपकेंद्र को दी गई है। जिसमें मांग की गई है कि टीजी2 द्वारा बन्द फीडर को ऑन ड्यूटी एसएसओ से पूछे बिना चालू कर दिया गया। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था इस मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।