चीनोर: आंतरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर लगा, 300 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी बात रखी
आंतरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किये। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविर में ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।