अटरू: अटरू के कटारमल तिराहे पर राख का वल्गर पलटा, दुर्घटना टली
Atru, Baran | Aug 12, 2026 कटारमल तिराहे पर राख से भरा बल्कर पलटा, विद्युत खंभा व केबल क्षतिग्रस्त अटरू थाना मुख्यालय क्षेत्र में कटारमल तिराहे पर बुधवार को राख से भरा एक बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान बल्कर की टक्कर से नजदीक लगा विद्युत खंभा और आर्मड केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।