भरगामा: विधायक की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, भरगामा में देशभक्ति के नारों से गूंजा
भरगामा प्रखंड मुख्यालय में देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने की। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।