नावकोठी: कांवरियों का जत्था नावकोठी से रवाना, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष ने दिखाई झंडी
नावकोठी से 80 कावरियों का जत्था गुरुवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। लोजपा आर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने झंडी दिखाकर शिव भक्तों को रवाना किया। इससे पूर्व काली मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी देवी स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाजसेवी मनीष सिंह के नेतृत्व में जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।