गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में जल जीविका किसान उत्पादक कंपनी की वार्षिक आमसभा संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने और सामूहिक कारोबार पर जोर
जल जीविका किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा बुधवार को सहयोगी महिला संस्था, बाघरायसाई के सभागार में पद्मश्री चामी मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कंपनी की उपलब्धियों, व्यवसायिक प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक, कोलकाता के पूर्व सहायक महाप्रबंधक राम हरि बास्के ने किसानों को संगठित होकर कार्य करने