मेराल: मेराल के एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
मेराल प्रखण्ड मुख्यालय के बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विद्यार्थियों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी एवं उनके योगदान पर आधारित विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान से