कोरांव: उत्तर प्रदेश किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश किसान सभा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में 10 अगस्त को कोरांव तहसील में 'जेल भरो आंदोलन' आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक किसान आंदोलन में किए वादे के बावजूद किसानों की लागत नहीं बढ़ी।