गुलाना: अकोदिया में तिरंगा यात्रा की धूम, नगर देशभक्ति के रंग में रंगा; मंत्री हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति गीतों पर थिरके
अकोदिया नगर परिषद द्वारा बुधवार को दोपहर 1 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति गीतों पर उत्साह जताया। मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने महाराणा प्रताप व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।