सटई रोड पर दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
छतरपुर। सटई रोड होमगार्ड के सामने सड़क किनारे बालू-गिट्टी से जुड़े ट्रैक्टरों की भीड़ और सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से यातायात प्रभावित होने की बात सामने आई है।
इसी दौरान आज एक बाइक सवार युवक गिट्टी से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।
सड़क पर वाहनों के जमावड़े और यातायात व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Bundeli भौकाल न्यूज़ — सच की आवाज