सारठ: SP के निर्देश पर, पुलिस ने चरकमारा गांव से 2 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार कर साइबर थाना भेजा
SP के निर्देश व देवघर साइबर थाना से मिले लोकेशन पर सारठ पुलिस ने चरकमारा गांव से गिरफ्तार 2 साइबर आरोपी को शनिवार शाम 4 बजे देवघर साइबर थाना भेज दिया है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास दास व अशोक दास को गिरफ्तारी के पश्चात थाने लाकर पूछताछ व बरामद मोबाइल की जांच करने पर साइबर ठगी का सबूत मिला है। जिसके बाद अग्रतर कार्रवाई के लिए देवघर साइबर थाना भेज दिया गया।