Public App Logo
लोकभवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश देहरादून में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोकभवन में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। राज्यपाल ने अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति नए संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’, ‘नशामुक्त भारत’ और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। #IndependenceDay #Uttarakhand #Dehradun #GovernorUttarakhand #GurmitSingh #स्वतंत्रतादिवस #राष्ट्रप्रथम #ViksitBharat2047 #JaiHind - Dehradun News