बीना: आयुक्त नगरीय प्रशासन ने सागर जिले का दौरा कर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बीना में विकास कार्यों की समीक्षा की
Bina, Sagar | Aug 14, 2026 मध्यप्रदेश में सुशासन को लेकर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इसी अभियान के तहत नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे आज सागर जिले के दौरे पर रहे। खुरई के बाद वे शुक्रवार शाम बीना पहुंचे, जहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगरीय निकाय के विकास कार्यों की समीक्षा की। ये अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा।