एटा: पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा के बच्चों ने थाना मारहरा में पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली
एटा। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को थाना मारहरा का शैक्षिक भ्रमण किया। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह और थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर, महिला-बाल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। अधिकारियों ने डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930,