शाहगंज: विद्यापीठ वार्ड में 1.13 करोड़ की पानी टंकी तैयार, लेकिन पाइपलाइन अधूरी
खेतासराय नगर पंचायत खेतासराय के विद्यापीठ वार्ड में करीब 1.13 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी बनकर तैयार है, लेकिन पाइपलाइन का काम अधूरा होने के कारण नगर के ज्यादातर वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।