नवगछिया। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशन में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस जिला नवगछिया में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी होटल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ठहरने वाले विदेशी नागरिकों और संदिग्ध विदेशी व्यक्तियों के प्रवास का सत्यापन कराया जा रहा है।