पटियाली: सिढपुरा क्षेत्र के ग्राम दामरी में छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दामरी में शनिवार रात छत से गिरकर 32 वर्षीय रिंकू यादव पुत्र राजवीर सिंह यादव की मौत हो गई। बताया गया कि रिंकू छत पर सो रहा था। देर रात लघुशंका के लिए उठने के दौरान छत पर बाउंड्री न होने और नींद के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।