मुंगावली: मल्हारगढ़ में 29 वर्षीय युवक से दो लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
मल्हारगढ़ में दो लोगों द्वारा एक 29 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मीरकाबाद निवासी महेश्वर ध्रुवे उम्र 29 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 9:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते मल्हारगढ़ निवासी आमिर और शकील खान ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।