गुना नगर: बरखेड़ा हाट में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, राजीनामा कराने आए रिश्तेदार भी नहीं बख्शे, वीडियो वायरल
गुना।आरोन थाना क्षेत्र के बरखेड़ा हाट गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया गया कि बंटी शर्मा पक्ष और आदर्श शर्मा पक्ष के बीच जमीनी विवाद सुलझाने दूर-दराज से रिश्तेदार पहुंचे थे, इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर से मारपीट शुरू हो गई जिसमें रिश्तेदार भी कथित घायल बताए जा रहे हैं। घटना के वीडियो 13 अगस्त दोपहर 3 बजे सामने आया है।