चक्रधरपुर: तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, नप अध्यक्ष सन्नी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआl प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित समापन समारोह एवं फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहेl श्रफुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रफ्तार ब्रदर्स व मैं हूं अजय एफसी के बीच खेला गयाl