कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Sep 28, 2026 कैराना कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर जगनपुर मार्ग स्थित बिजलीघर के निकट एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुंशाद उर्फ गोपी निवासी गांव मंडावर बताया। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की।