देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में मंडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मिले 38 वर्षीय मदन मुखिया के शव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मदन की हत्या उसकी पत्नी मीना देवी ने अपने कथित प्रेमी लल्लन शर्मा के साथ मिलकर की। 3 अक्टूबर को जंगल में खाई से मदन मुखिया का शव बरामद हुआ था, जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ और सुरागरसी शुरू की। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर लल्लन शर्मा को मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी मीना देवी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि लल्लन और मीना के बीच पिछले करीब दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध था और मदन को इसकी जानकारी हो गई थी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मदन को शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी लल्लन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में कार्रवाई की गई है और पुलिस की जांच जारी है।
#Dehradun #PremNagar #Manduwala #DehradunNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BlindMurder #MurderCase #MurderMystery #CrimeNews #CrimeUpdate #PoliceAction #DehradunPolice #UttarakhandPolice #MurderInvestigation #CrimeInvestigation #MurderCaseSolved #PoliceInvestigation #Arrested #CrimeStory #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #HindiNews #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews