रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध 9 ग्राम 68 मिलीग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस में अवैध मादक पदार्थ चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से रविवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने एसआई मुकेश कुमार ने दौराने गस्त मय टीम एक युवक संजय कुमार पुत्र कृष्ण लाल जाट निवासी चक 4 सी वाई एम रावतसर को अवैध 9 ग्राम 68 मिलीग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।