परसिया: परासिया नगर पालिका ने निकाली तिरंगा यात्रा, हजारों विद्यार्थी तिरंगा लेकर रैली में हुए शामिल
नगर पालिका परासिया ने गुरुवार को 11 बजे से नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पीएमश्री आदर्श कन्या शाला स्कूल से शुरू की गई । तिरंगा यात्रा में हजारों विद्यार्थी तिरंगा लेकर चले। वंदे मातरम भारत माता की जय के नारों से क्षेत्र गूंज उठा ।