रसूलाबाद: रसूलाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा फहराकर शहीदों को किया गया याद
रसूलाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बे के झींझक तिराहे पर तिरंगा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।एसडीएम अभिषेक कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगा फहराने के बाद देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई, जिस पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया