राजगढ़: राजगढ़ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर निकाला मौन जूलूस
राजगढ़ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब मौन जूलूस निकाला गया। जिसमें राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम सोनी सक्सेना, पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।