अटरू: अटरू के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास की विद्युत आपूर्ति 20 घंटे बाद हुई बहाल
Atru, Baran | Aug 8, 2026 अटरू की जेल कॉलोनी स्थित कस्तूरबा गाँधी छात्रावास में छात्राओं के आवास की विधुत व्यवस्था प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद बहाल हो पाई है।जानकारी के अनुसार जेल कॉलोनी स्थित छात्रावास की कनेक्टिंग केबल को नजदीक रहने वाली एक महिला द्वारा इसलिए काट दिया था क्योंकि उसके मकान में केबल से करंट प्रवाहित हो रहा था।शिकायत पर पहुँची एफ आर टी टीम को भी केबल नहीं जोड़ने दी।