गुमला: विशुनपुर में पत्नी पर गलत नजर रखने के आरोप में 60 वर्षीय वृद्ध ने युवक की गर्दन पर टांगी से किया वार
Gumla, Gumla | Oct 3, 2026 गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत चिरोड़ीह गांव में शुक्रवार की शाम 30 वर्षीय पंकज मुंडा पर 60 वर्षीय दिलीप लोहरा ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घायल पंकज को सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।पंकज मुंडा रांची जिले के थाना मांडर क्षेत्र के टीको टोली का रहने वाला है।