देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में देवेंद्रनगर पुलिस ने सूने मकानों, निर्माणाधीन भवनों एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 6 आरोपियों को सतना एवं रीवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में देवेंद्रनगर एवं गुनौर थाना क्षेत्रों की 10 चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया गया है।