धरहरा: खेत से सब्जी लेकर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; बाइक सवार फरार
खेत से सब्जी तोड़कर घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल महिला की पहचान कस्बा अभयपुर गांव निवासी कृष्णा मंडल की 42 वर्षीय पत्नी रूना देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रूना देवी शनिवार को रोज की तरह खेत से सब्जी तोड़कर घर लौट रही