घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर एक दिवसीय बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Aug 10, 2026 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में खरीफ 2026-27 के तहत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रखंड एसबीआई जनरल बीमा के प्रखंड समन्वयक आशीष सोनी ने किसानों को फसल बीमा योजना से जुड़ने, योजना के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी दिया।