मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी में 22वां नि:शुल्क मेडिकल कैंप, युवा पंजाबी संगठन ने जरूरतमंदों को दी स्वास्थ्य सेवाएं
मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बारातघर में युवा पंजाबी संगठन ने 22वें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में शहर के प्रमुख डॉक्टरों ने जरूरतमंदों की नि:शुल्क जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और डॉ. एम.के. बंसल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।