चंदेरी: चंदेरी के माधव कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रों ने किया पौधरोपण, दिया हरियाली का संदेश
चंदेरी के शासकीय माधव महाविद्यालय में मंगलवार शाम 6 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,चंदेरी एसडीएम मनीष धनगर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अर्पिता तिवारी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।