अरवल: अरवल में 45 वर्षों बाद भी नहीं बन पाई रेलवे लाइन, बिहार का एकमात्र ज़िला रेलवे सुविधा से वंचित
Arwal, Arwal | Aug 13, 2026 भारत में बुलेट ट्रेन चलने की बातों के बीच एक सच्चाई यह भी है कि अभी भी ऐसे जिले हैं जहां रेलवे स्टेशन तक नहीं है. ऐसा ही एक जिला बिहार का अरवल है. इसे जिला बने लगभग 24 साल हो गए हैं और यहां के लोगों को रेल से सफर करने के लिए दूसरे जिलों के स्टेशन जाना पड़ता है