कहानी बदलाव की
पीएमईजीपी से राहुल के छोटे कारोबार को मिली उड़ान, 20 हजार की आय बढ़कर हुई 80 हजार रुपये
10 लाख के ऋण और 25% सब्सिडी से बदली राहुल की जिंदगी, अब 4 लोगों को दे रहे रोजगार
ग्राम ईश्वरथूनी निवासी 31 वर्षीय युवा राहुल गुर्जर आज अपने व्यवसाय के माध्यम से न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी योजना के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग ने उनके छोटे से एमपी ऑनलाइन केंद्र को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राहुल गुर्जर पहले भी एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते थे, लेकिन दुकान का काम छोटे स्तर पर था और वे अकेले ही पूरा काम संभालते थे। वर्ष 2023 में उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के अंतर्गत सेंट्रल बैंक के माध्यम से उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। ऋण पर 25 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ भी मिला।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026