बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया है। चोरी की बाइक नारायणपुर गांव के समीप एक परती खेत में लावारिस हालत में मिली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है।बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि रमजान अंसारी, मोहल्ला पलामू निवासी* नामक व्यक्ति ने 30 सितंबर 2026 बुधवार की रात को अपनी बाइक अपने आवास के बाहर खड़ी की थी,जिसे रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।घटना के बाद पीड़ित रमजान अंसारी द्वारा 1 अक्टूबर को थाना में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर केस दर्ज किया गया।दर्ज कांड संख्या पेंक नारायणपुर कांड संख्या 36/2026 है।
इसी बीच 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि एक बाइक परती खेत में लावारिस हालत में पड़ी हुई है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे*और त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए।बरामद की गई बाइक की पहचान चोरी गई मोटरसाइकिल संख्या JH09Q-2312 के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बाइक को नारायणपुर गांव के समीप परती खेत से लावारिस हालत में बरामद किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक बरामद कर ली गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाइक को उसके वास्तविक मालिक को सौंपा जाएगा। वहीं, अज्ञात चोर की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।