सांगानेर: छोटी काशी के शिवालयों में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, लंबी कतारें लगीं
छोटी काशी जयपुर के विभिन्न शिवालयों में सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह से ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं वहीं जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का महाशिवाभिषेक किया जा रहा है। 5 बजे शुरू हुआ जलाभिषेक शाम 4 बजे तक चला। भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान विशेष व्यवस्था की गई थी