मुज़फ्फरनगर: मोहम्मद शाहनवाज की ‘घर वापसी’, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, बोले- पूरी मजबूती से उठाऊंगा
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा को नई मजबूती मिली है। भारतीय किसान सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज ने संगठन में दोबारा वापसी की है। न्याजुपुरा स्थित प्रदेश कार्यालय पर उन्हें युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम और प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार समेत पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।