तराना: वार्ड 01 और 15 के बीच सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ
Tarana, Ujjain | Sep 18, 2026 शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे तराना नगर परिषद के वार्ड 01 एवं 15 के मध्य पवन कुमावत के घर से बन्ने खान पुलिया तक सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी सहित पार्षद और वार्डवासी मौजूद रहे। लंबे समय से खराब सड़क से परेशान रहवासियों ने नगर परिषद का आभार जताया।