धनौरा: गजरौला में दहेज विवाद के खूनी संघर्ष मामले में 29 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में 24 सितंबर को दहेज विवाद को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हल्का दरोगा सुनील कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव में मारपीट करने, दहशत फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।