सिवनी मालवा: एसडीएम कार्यालय सभागार में तवा परियोजना व नहर सिंचाई सुविधाओं पर समीक्षा बैठक हुई, क्षेत्रीय विधायक भी हुए शामिल
सिवनी मालवा के एसडीएम कार्यालय सभागार में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे विधायक प्रेम शंकर वर्मा की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में तवा परियोजना अंतर्गत नहरों की वर्तमान स्थिति, जल प्रबंधन एवं किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में एसडीएम विजय राय समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।