अखंड भारत दिवस पर विशाल मशाल यात्रा से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में निकली भव्य मशाल यात्रा, शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा। अखंड भारत दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम छिंदवाड़ा शहर में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संरक्षक एवं सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। हाथों में प्रज्वलित मशालें और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।
यात्रा का शुभारंभ मानसरोवर कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड स्थित शहीद अमित ठेंगे चौक से सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। इसके बाद यात्रा फव्वारा चौक, ई.एल.सी. सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक पहुंची। यहां शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Junnardeo, Chhindwara | Aug 14, 2026