चैनपुर: गोदाम से लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; तेरह टुल्लू पंप बरामद
Chainpur, Gumla | Sep 19, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित इलेक्ट्रॉनिक बाजार के समीप एक गोदाम की खिड़की तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले में चैनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग लोगों को बेचे गए तेरह टुल्लू पंप भी बरामद कर जब्त किए हैं। घटना के संबंध में गोदाम संचालक अमर साहू, पिता गोबिंद साहू ने