इचाक: इचाक थाना में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडोत्तोलन, नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने ली शपथ
इचाक थाना में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडोत्तोलन, नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने ली शपथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक थाना परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन थाना प्रभारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।