फतेेहपुर: बाराबंकी में विदाई समारोह में भावुक हुए होमगार्ड के दो जवान, साथियों ने दी भावभीनी विदाई और याद किए सेवा के दिन
बाराबंकी के निंदूरा स्थित पंचायत सचिवालय, कस्बा कुर्सी में होमगार्ड कंपनी निंदूरा की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी के जवान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और नौमी लाल को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में कंपनी की बीओ ललिता सिंह, रनर भगवान यादव समेत बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान मौजूद रहे।