मैनपुरी: मैनपुरी शहर में बड़े धूमधाम से निकाली गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी की भव्य शोभायात्रा
शहर के ज्योति तिराहा स्थित केएस मैरिज होम से भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इससे पहले शोभा यात्रा संयोजक खजान सिंह लोधी ने सह संयोजक आदेश लोधी, अनिल वर्मा, शिवकुमार राजपूत गोविंद लोधी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में लोग मौजूद रहे।