अरवल: अरवल नगर परिषद में अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, सफाई कर्मियों को भी किया सम्मानित
Arwal, Arwal | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद अरवल में अध्यक्ष श्रीमती साधना कुमारी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान नगर परिषद परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। झंडोत्तोलन के बाद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों द्वारा नगर परिषद के सफाई कर्मियों एवं मुंशियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कर्मियों में खुशी का माहौल रहा।