इस्माइलपुर: नवगछिया पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई कर 4 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने जीरोमाइल के पास छापेमारी कर 4 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेतरी वार्ड नंबर-4 निवासी भोला कुमार (पिता रामस्वरूप मंडल) के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागलपुर जाने वाली सड़क के पास बगीचे के समीप घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में स्मैक और तराजू बरामद ह