किशनगंज: वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, 60 बीघा में मक्का की फसल और हंकाई हुई नष्ट
उप वन संरक्षक बड़े विवेकानंद माणिकराव के निर्देशानुसार वन विभाग ने समरानिया नाके के रातई वनखंड में बड़ी कार्रवाई की। सहायक वन संरक्षक मोहम्मद हाफिज के मार्गदर्शन और क्षेत्रीय वन अधिकारी देवराज सुमन के नेतृत्व में टीम ने वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से बोई गई करीब 40 बीघा मक्का की फसल और 20 बीघा में की गई हंकाई नष्ट की।