दुधि: बीजपुर में समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान के लिए आरक्षी को मिला प्रशस्ति पत्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर थाना बीजपुर में तैनात आरक्षी सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण को प्राप्त संदर्भों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आरक्षी ने प्राप्त संदर्भों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक मामलों का समय से निस्तारण कराया।